सांवेर विधानसभा के शहरी वार्ड 35 से निगम के भावी दावेदार राजकुमार टोनेरे राजा ने राष्ट्रपति द्रोपद्री मुर्मू को पत्र-ज्ञापन भेजकर मांग की है कि जिस तरह से चुनाव आयोग में प्रक्रिया की गई उस कारण से निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन पर देशभर में ऊंगलियां उठ रही है। टोनेरे ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का वंशज होने के नाते वह मांग करते है कि राष्ट्रपति खुद संवैधानिक शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए स्वतः संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तुरन्त बर्खास्त करे और ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध देश द्रोह का मुकदमा चलाने का आदेश प्रदान करें।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




