एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के चुनाव के बाद संगठन की कमान उद्योगपति और समाजसेवी प्रकाश जैन भटेवरा के हाथों में सौंप दी गई। नवनिर्वाचित सदस्यों ने बैठक में सर्वसम्मति से भटेवरा को अध्यक्ष चुना। निवृत्तमान अध्यक्ष योगेश मेहता को चेयरमैन की पदवी दी गई है। उपाध्यक्ष हरीश भाटिया, तरुण व्यास एवं सतीश मित्तल, मानद सचिव-हरीश नागर कोषाध्यक्ष-हेमेन्द्र बोकडिया एवं संयुक्त सचिव अनिल पालीवाल होगें। बाकी निर्वाचित सदस्य कार्यकारिणी में रहेंगे। पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। नए पदाधिकारी आगामी सप्ताह में पदभार ग्रहण करेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




