शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

प्रधान के इस्तीफे को कॉकरोच पार्टी के साथ कांग्रेस की भी जीत बताया

जमीनी कांग्रेस आगे लाओ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतू दीवान ने कहा कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे से देश भर के छात्रों, युवा और बुद्धिजीवी नागरिक खुश…

जमीनी कांग्रेस आगे लाओ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतू दीवान ने कहा कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे से देश भर के छात्रों, युवा और बुद्धिजीवी नागरिक खुश है। यह कॉकरोच पार्टी के साथ कांग्रेस पार्टी की भी जीत है। देश भर में यह आन्दोलन ऐतिहासिक बन चुका था। नीट मामले में दीवान ने 19 मई को पालक एकता परिषद के साथ मिलकर गांधी प्रतिमा पर केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर पोस्टर पर कालिख भी पोती थी, पोस्टर भी जलाया था। दीवान ने कहा कि उन्होंने अपने साथियों के साथ टंट्याा मामा भील चौराहा पर चल रहे छात्रों के आन्दोलन में कई बार शिरकत की, उद्बोधन भी दिया। विद्यार्थी एकता परिषद ने भी धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर जीतू दीवान, आशुतोष मिश्रा, सचिन सेन, शेख समीर, डॉ. खालिकुर्रहमान, लक्ष्मण परमार, राहुल पटेल, प्रभुदेवा बेरवा, गायत्री तिवारी, मीनाक्षी जायसवाल, अनारसिंह गुर्जर, बबलू खान, श्याम सिसोदिया, मेहरबानसिंह चौहान, बंसीलाल विश्वकर्मा, राधेश्याम कटारिया, मुन्नालाल खराड़ी, नरेंद्र उईके, देवीलाल धनगर, गोवर्धन गोस्वामी, शान रंगरेज ने खुशी जाहिर की।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें