सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

प्रभारियों से करवाया वार्ड पदाधिकारियों का परिचय

शहर कांग्रेस की कल के बाद आज भी बैठक, कल जिला कांग्रेस की

प्रदेश कांग्रेस की सहप्रभारी उषा नायडू और इंदौर प्रभारी विधायक पंकज उपाध्याय की मौजूदगी में कल विधानसभा 2 और 5 के वार्ड अध्यक्षों, वार्ड कार्यकारिणी की बैठक गांधी भवन में आयोजित की गई। नायडू और उपाध्याय से कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने वार्ड पदाधिकारियों का परिचय कराया। सभी को प्रभारियों ने हिदायत दी कि रोजाना अपने वार्ड के 30 से 40 घरों में नियमित मुलाकात करें, उन्हें बीजेपी की केन्द्र और प्रदेश सरकार की विफलता, जनविरोधी नीतियां बताए। वहीं आज बचे हुए वार्ड अध्यक्ष, प्रभारी और पदाधिकारियों की दूसरे दिन भी बैठक शुरू हो चुकी है, जो शाम तक चलेगी। वार्ड बैठक के बाद शाम को युवक कांग्रेस की बैठक भी प्रभारी लेंगे। बैठक में संजय बाकलीवाल, शैलेष गर्ग, इम्तियाज बेलिम, राजू भदौरिया, राजा चौकसे, लोकेश हार्डिया, हितेश वर्मा सहित अन्य मौजूद थे। जिला कांग्रेस की बैठक भी कल प्रभारी गांधी भवन में लेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, संगठन महामंत्री डॉ. दौलत पटेल, कोषाध्यक्ष हितेश यादव सहित अन्य भी मौजूद रहेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें