सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

बदनावर में सियासी घमासान, दत्तीगांव के शेखावत पर तीखे वार, बाऊजी के राजनीतिक चरित्र पर उठाए सवाल…

धार (सिटी ब्लास्ट प्रतिनिधि नितिन राठौर)। मध्य प्रदेश की सियासत में हमेशा सुर्खियों में रहने वाली बदनावर विधानसभा सीट एक बार फिर बड़े राजनीतिक टकराव की गवाह बन रही है,…

बदनावर में सियासी घमासान, दत्तीगांव के शेखावत पर तीखे वार, बाऊजी के राजनीतिक चरित्र पर उठाए सवाल…

धार (सिटी ब्लास्ट प्रतिनिधि नितिन राठौर)। मध्य प्रदेश की सियासत में हमेशा सुर्खियों में रहने वाली बदनावर विधानसभा सीट एक बार फिर बड़े राजनीतिक टकराव की गवाह बन रही है, पूर्व मंत्री और भाजपा नेता राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कांग्रेस नेता एंव विधायक भंवर सिंह शेखावत पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। दत्तीगांव ने शेखावत के स्थानीय जुड़ाव, उनकी दलीय निष्ठा और विकास विरोधी मानसिकता को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे क्षेत्र की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है।

बदनावर में सियासी घमासान, दत्तीगांव के शेखावत पर तीखे वार, बाऊजी के राजनीतिक चरित्र पर उठाए सवाल...

दत्तीगांव ने शेखावत की क्षेत्र में सक्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा, मैंने चुनाव हारने या जीतने के बावजूद कभी बदनावर का साथ नहीं छोड़ा और न ही कभी यहाँ से बाहर गया, इसके विपरीत, भंवर सिंह शेखावत 2018 का चुनाव हारते ही बदनावर से गायब हो गए थे, उन्होंने आरोप लगाया कि शेखावत को केवल विधायक बनने की लालसा है, और उन्हें बदनावर की जनता के सुख-दुख से कोई सरोकार नहीं है, पारिवारिक और राजनीतिक रिश्तों का हवाला देते हुए दत्तीगांव ने शेखावत के दलबदल पर तंज कसा है, कभी सार्वजनिक रूप से दत्तीगांव को अपना भांजा बताने वाले शेखावत पर निशाना साधते हुए कहा गया कि जब भाजपा ने उसी भांजे पर भरोसा जताकर टिकट दिया, तो बाऊजी अपने सिद्धांतों को भूलकर कांग्रेस की शरण में चले गए, आरोप है कि जिस भाजपा ने शेखावत को मात्र 13 दिनों के चुनाव प्रचार में विधायक बनाया था, उन्होंने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के लिए उसी पार्टी की पीठ में छुरा घोंप दिया,दत्तीगांव ने शेखावत पर बदनावर के विकास को रोकने का एक बड़ा आरोप लगाया है, बयानों के अनुसार, जब बदनावर में देश का सबसे बड़ा पीएम मित्रा मेगा टेक्सटाइल पार्क लाया जा रहा था, तब शेखावत ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इसे रोकने की मांग की थी, दत्तीगांव ने कहा कि उन्होंने बदनावर के एक-एक गांव और बूथ की समस्याओं को पैदल नापकर समझा है, जबकि शेखावत पूरी विधानसभा का एक बार भी दौरा करने का दावा नहीं कर सकते है, वही राजनीतिक बयानों में शेखावत पर व्यक्तिगत हमले भी तेज हो गए हैं,दत्तीगांव समर्थकों ने आरोप लगाया कि जो व्यक्ति खुद इंदौर के मशाल होटल में 50,000 रुपये के जुए के मामले में पकड़ा जा चुका हो, वह आज दत्तीगांव पर क्षेत्र में जुए को बढ़ावा देने के अनर्गल आरोप लगा रहा है, इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के उस पुराने बयान का भी हवाला दिया गया, जो उन्होंने बड़ी चौपाटी पर आम जनता के सामने शेखावत के राजनीतिक चरित्र को लेकर दिया था।

दत्तीगांव का कहना है कि शेखावत केवल झूठे आरोप लगाकर बदनावर की समझदार जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन क्षेत्र की जनता भली-भांति जानती है कि किसने बदनावर के विकास के लिए अपना पसीना बहाया है, और कौन केवल चुनाव के समय राजनीति चमकाने आता है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 10 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 8