सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

कांग्रेस के प्रदर्शन में पुलिस की वॉटर केननऔर गाड़ियां भी नहीं आई काम

पुतला जला दिया लेकिन ज्ञापन नहीं देने दिया, पुलिस ने कहा पुतले की नहीं दी थी परमिशन

शहर और जिला कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर कल कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन और ज्ञापन के साथ पुतला दहन का आयोजन किया था। कांग्रेस ने एक पुतला मुख्य रूप से बनाया था, लेकिन अन्य पुतले भी इसलिए बनाए थे कि यदि पुलिस ने एक पुतला छीन लिया तो दूसरा या तीसरा पुतला भी निकाला जा सके और उसे जलाया जा सके। इस प्रदर्शन में कांग्रेसी अच्छी संख्या में पहुंचे। कल सुबह 11 बजे हरसिद्धि माता मंदिर पर एकत्रीकरण था। एक घंटा कांग्रेसियों को एकत्रीकरण में लग गया और दोपहर 12 बजे कांग्रेसियों का मार्च कलेक्टर कार्यालय की ओर नारेबाजी करते हुए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेशकुमार को निशाने पर लेते हुए यह कांग्रेसी आगे बढ़ रहे थे। उधर कलेक्टर के रजिस्ट्रार कार्यालय के समीप पुलिस ने कई लहरों वाली सुरक्षा कर रखी थी, जिससे कांग्रेसी आगे की ओर एक कदम भी नहीं बढ़ा सके और हुआ भी यही। रजिस्ट्रार ऑफिस के समीप कांग्रेसियों की पुलिस से आगे जाने को लेकर नोक झोक भी हुई। कांग्रेसी लगातार नारेबाजी कर रहे थे। इधर पुलिस बहुत बड़ी संख्या में लगी थी। पुलिस ने वॉटर केनन और कांग्रेसियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गाड़ियों का इंतजाम भी कर रखा था। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने कल सुबह ही इस मार्च प्रदर्शन की स्वीकृति दी थी, लेकिन पुतला दहन की स्वीकृति नहीं दी थी। पुलिस ने कल काफी सख्ती दिखाई और कांग्रेसियों को बेरिगेट्स के समीप रोक दिया। कांग्रेसी राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने के लिए अड़े रहे, कुछ कांग्रेसियों ने कूच करने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस की सख्ती से कांग्रेसियों को असफलता मिली। पुलिस ने वॉटर केनन भी खडी कर दी थी, लेकिन उसकी जरूरत नहीं पडी। हालांकि कांग्रेसियों ने ज्ञानेश कुमार का पुतला जरूर रजिस्ट्रार कार्यालय के समीप जला दिया। पुलिस ने पुतला दहन को भी रोकने की कोशिश की लेकिन उसमें पुलिस नाकामयाब रही। कांग्रेसियों ने एक ही पुतला जलाया, बाकी पुतले पड़े रहे। कांग्रेसियो ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने 5-6 प्रदेशों के और देश के चुनाव प्रभावित किए जिससे इसका राजनीतिक लाभ भाजपा को मिला। ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर उन पर राजद्रोह का मुकदमा चलाया जाए और सलाखों के पीछे उनको डाला जाए, क्योंकि ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र की हत्या की है यह आरोप कांग्रेसी नारों के बीच लगाते रहे। कुछ उत्साही कांग्रेसी बार-बार अपने चेहरों के आगे दिखाने के लिए बेवजह अंदर जाने का दिखावा करते रहे, कुछ ने

कांग्रेस के प्रदर्शन में पुलिस की वॉटर केननऔर गाड़ियां भी नहीं आई काम
कांग्रेस के प्रदर्शन में पुलिस की वॉटर केननऔर गाड़ियां भी नहीं आई काम

आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों एवं कार्ययोजना को लेकर भाजपा कार्यालय में आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के पुलिस का डंडा पकडकर झूमाझटकी की कोशिश भी की। पुलिस ने कांग्रेसियों को चमकाया भी था कि जुलूस ज्ञापन की परमिशन है, पुतला दहन की परमिशन नहीं है इसके बाद भी पुलिस ने ज्ञापन से रोका तो कांग्रेसियों ने पुतला फूंक दिया। गिरफ्तारी के लिए बसें भी खडी कर रखी थी। पुलिस से जरूर बेरिगेट्स के पास कांग्रेसियों की बहस होती रही, हल्की-फुल्की झूमाझटकी भी उत्साही कांग्रेसियों ने दिखाई। कांग्रेसियों के हाथ में पोस्टर भी थे, जिसमें लिखा था कि बीजेपी के हाथों में कठपुतली बनना बंद करों और चित्र में ज्ञानेश कुमार कुर्सी पर बैठे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पीछे खड़े हैं यह भी दिखाया गया था। कुल मिलाकर कांग्रेस कल इस प्रदर्शन में सफल रही क्योंकि प्रदर्शन में कांग्रेसियों की संख्या भी अच्छी थी।

भाजपा आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की बैठक

पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। आगामी संगठन के कार्यक्रम, अभियान और आम लोगों तक जानकारियां डिजिटल माध्यम से पहुंचे सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें