आज छात्रों की गूंज कार्यक्रम शाम को होना है इस आयोजन में लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि कई कोचिंग सेंटर और होस्टल संचालकों से छात्रों को लेकर शपथ-पत्र पुलिस ने लिए हैं, जो राहुल गांधी की सुरक्षा के मद्देनजर लेने की बात कही गई है। पुलिस का कहना है कि जो छात्र छात्रों की गूंज कार्यक्रम में जा रहे हैं वे शपथ दें। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया चेयरमैन और सांसद पवन खेड़ा ने भी कहा कि पुलिस को इतनी सख्ती नहीं करना चाहिए। खेड़ा ने कहा कि शपथ-पत्र छात्रों की सुरक्षा नहीं डराने का एक पूरा सिलसिला है। पहले प्रशासन ने आयोजकों को परेशान किया और अब कोचिंग सेंटर व होस्टल संचालकों को परेशान किया जा रहा है। कोचिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि दांगी है, जो सीधे कांग्रेस से जुड़े हैं उन्होंने भी इस सिस्टम को गलत बताया। कुछ कांग्रेसियों ने कहा कि दांगी कांग्रेस से जुड़े हैं और कोचिंग व होस्टल संचालकों पर उनका प्रभाव है। इसलिए इस प्रभाव को कम करने के लिए शपथ पत्र मांगकर परेशान किया जा रहा है, इसे कांग्रेस द्वारा पुलिस दबाव बनाने की रणनीति माना जा रहा है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




