न.प्र.)। राऊ विधानसभा के शहरी क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 74 में पिपलिया पाला गुरुद्वारा के सामने स्थित खाली जगह पर नया बगीचा बनकर तैयार हुआ है। यही नहीं क्षेत्र के रहवासियों की मांग पर निगम द्वारा हाल ही में सौंदर्यकरण और सजाने-संवारने की योजना के अंतर्गत यहां लाखों रुपए खर्चकर सालों से खाली पड़ी अनउपयोगी जगह पर आकर्षक बगीचे का निर्माण किया गया है। जहां क्षेत्र के रहवासियों और गुरुद्वारा आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बगीचे में सुबह – शाम घूमने के लिए लंबा-चौड़ा वाकिंग ट्रेक भी बनाया गया है। यही बगीचे में हरियाली और खूबसूरती के लिए क्षेत्र के रहवासी और आसपास के व्यापारियों द्वारा ग्रीनरी के लिए वर्तमान में यहां एक से बढ़कर एक पेड़ – पौधे लगाने का अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है। गुरुनानक कॉलोनी क्षेत्र के रहवासी और व्यापारियों का कहना है कि हाल ही में तैयार शानदार बगीचे में अब रोशनी के लिए निगम और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से लाइटिंग नहीं साथ ही नए की मांग की जा रही है। लोगों का कहना है कि रोशनी के लिए लाइटिंग भी लग जाए तो हमारे लिए सोने पर सुहागा हो जाएगा।
बच्चों से लेकर बड़ों के लिए नया बगीचा है फायदेमंद खास बात यह है कि सर्विस रोड पर लंबे समय से गुरुद्वारा के ठीक सामने उजाड़ पड़ी खाली जगह पर नया बगीचा बनकर तैयार होने से आसपास के रहवासियों के साथ गुरुद्वारा मत्था टेकने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यह फायदेमंद साबित हो रहा है। शाम को यहां आसपास की कॉलोनियों और और गुरुद्वारा आने वाले श्रद्धालुओं और बच्चों के लिए
आईटीपार्क जाने वालों को भी काम पूरा होने का मिलेगा लाभ- यही नहीं क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला के प्रयासों से लंबे समय के बाद तीन इमली सर्विस रोड से जूपिटर हॉस्पिटल और अभिनव नगर के गेट तक एक साइड की आधी – अधूरी सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो जाने से यह फायदेमंद साबित हो रहा है।
पारिक, शर्मा, विकास पारिक, पवन शर्मा का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक मधु वर्मा और वार्ड 74 की पार्षद से रहवासियों द्वारा जल्द मिलकर बगीचे में और सुविधाएं जुटाने की मांग की जाएगी। रहवासियों का कहना है कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव और क्षेत्रीय विधायक मधु वर्मा के प्रयासों से गुरुद्वारा के सामने मिले बगीचे में बच्चों के मनोरंजन और यहां आने वाले
इस मार्ग से रात-दिन गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को भी गड्ढों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही अभिनव नगर कॉलोनी के सैकड़ों रहवासी परिवारों को भी सालों बाद घर के सामने के मेनरोड के पूरा हो जाने से बड़ी राह आसान होगी। साथ ही रात में भी आने-जाने में सुविधा हो जाएगी। बगीचा
विधायक से करेंगे लाइटिंग की मांग
क्षेत्र के रहवासी अनिल बहुत ज्यादा लोगों के लिए बैठक व्यवस्था की भी मांग की जाएगी। लोगों का कहना है कि बैठक व्यवस्था भी हो जाए तो और ज्यादा इस बगीचे की लोकप्रियता बढ़ेगी। साथ ही रोशनी के लिए लाइटिंग भी लग जाए तो देर शाम तक बच्चे भी यहां खेल सकेंगे। यही नहीं गुरुद्वारा आने वाले श्रद्धालु भी यहां आराम से बैठ सकेंगे। वहीं नए बगीचे का अंधेरा दूर करने के लिए रहवासी और आसपास के व्यापारियों द्वारा विधायक मधु वर्मा और महापौर से मांग की जा रही है कि यहां लाइटिंग लगाकर बगीचे का अंधेरा भी दूर किया जाए।
इसके अलावा नवलखा, पालदा नाका और मूसाखेड़ी से तीन इमली होते हुए आईटी पार्क की ओर जाने वालों को भी उक्त सर्विस रोड के बन जाने से बड़ा फायदा होगा। लोगों को अब बिना पेट का पानी हिले आईं टी पार्क और पिपलियापाला की ओर आसानी से जा सकेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




