सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

पटवारी की चेतावनी 50 हजार कांग्रेसजन निकालेंगे पद यात्रा

मामला: इंदौर से भोपाल मास्टर प्लान का

एक तरफ छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी इंदौर ही डटे हुए हैं। इस बीच कल वे भोपाल के रोशनपुरा चौराहा पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा द्वारा मास्टर प्लान लागू करने की मांग को लेकर 31 घंटे के उपवास कार्यक्रम में जीतू पटवारी पहुंचे और वहां उन्होंने उद्बोधन भी दिया और कहा कि इंदौर-भोपाल का मास्टर प्लान अगर तीन महीने में सामने नहीं आया तो इंदौर से भोपाल तक 50 हजार कांग्रेसजन को साथ लेकर पदयात्रा निकाली जाएगी। पटवारी ने यह भी कहा कि भोपाल-इंदौर के मास्टर प्लान को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है और भाजपा सरकार आवाज को अनसुना कर रही है इसलिए अब चेतावनी नहीं पदयात्रा का आयोजन होगा। पटवारी की घोषणा चेतावनी को कांग्रेसजनों ने समर्थन दिया और जमकर तालियां भी बजाई। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी और भोपाल से जुड़े कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें