सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

पटवारी और बौरासी ने दिया दुष्प्रचार का जवाब

दो दिन पहले छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर जहां कांग्रेस उत्साही हुए वहीं कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सफल कार्यक्रम का दुष्प्रचार कर रही है। भाजपा घबराई हुई…

दो दिन पहले छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर जहां कांग्रेस उत्साही हुए वहीं कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सफल कार्यक्रम का दुष्प्रचार कर रही है। भाजपा घबराई हुई है। इधर कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सहित अन्य नेताओं ने मौजूद रहकर मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा ने जो दुष्प्रचार छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर किया था, जबकि वह कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल रहा वह भाजपा को करारा जवाब है। शोभा ओझा, चिन्टू चौकसे, विपिन वानखेड़े, दीपू यादव, सोनिला मिमरोट, मोतीसिंह पटेल, अमित चौरसिया सहित अन्य की मौजूदगी में पटवारी ने कहा कि भाजपा ने इस आयोजन को झूठ की गूंज, स्क्रिप्टेड ड्रामा और सर्कस बताकर बदनाम करने की कोशिश की, लेकिन युवाओं और जेन जी व जेन अल्फा पीढ़ी ने मैदान में उतरकर इसका करारा जवाब दिया। लाखों की संख्या में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आयोजन स्थल पर युवाओं व उनके अभिभावकों की भारी मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि यह किसी एक संगठन का नहीं, बल्कि युवाओं की सामूहिक आवाज का मंच था। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर युवाओं द्वारा उठाई गई आवाज को बदनाम करने के लिए उन्हें दिमागी नक्सल तक कहा गया और आंदोलन पर विदेशी फंडिंग जैसे आरोप लगाए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोजन को रोकने के लिए प्रशासन के जरिए बसों और गाड़ियों को रुकवाया गया, झूठे पोस्टर लगाए गए और दूर-दराज से आए छात्रों को कई किलोमीटर पैदल चलने पर मजबूर किया गया। इसके बावजूद युवाओं के उत्साह को रोका नहीं जा सका। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सवाल आज भी वही है- जब शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है, तो केजी से पीजी तक शिक्षा मुफ्त और सस्ती क्यों नहीं हो सकती? सरकार को आरोप लगाने और ध्यान भटकाने के बजाय युवाओं के इन बुनियादी सवालों का जवाब देना चाहिए। भाजपा छात्रों के मूल सवालों से ध्यान भटकाने के लिए इस मुद्दे को उठा रही है। युवाओं की शिक्षा, रोजगार, भर्ती परीक्षाओं और भविष्य के सवालों का जवाब देने के बजाय पूरे कार्यक्रम को एक अलग विवाद में बदलने की कोशिश हो रही है। राहुल गांधी जी ने युवाओं को सुना है, उनके सवालों को राष्ट्रीय मंच दिया है और छात्रों की गूंज को देश की आवाज बनाया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें