सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

पटवारी के यहां हुई बैठक को अन्य गुट के नेताओं ने चर्चा में बनाया

दूसरे नेताओं के समर्थकों को नहीं बुलाया

राहुल गांधी 12 सितम्बर को छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए इंदौर में शामिल हो रहे हैं। यह कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के गृह क्षेत्र में हो रहा है, पहले यह आयोजन जबलपुर में होने वाला था। इस आयोजन को लेकर जीतू पटवारी ने शनिवार को अपने निवास बिजलपुर पर बैठक का आयोजन किया था। इस बैठक में राहुल गांधी के करीबी बेजू और त्यागी भी पहुंचे थे। राहुल के करीबी की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं के समर्थक भी जानना चाहते थे कि उन्हें क्यों नहीं बुलाया। इस बैठक के बाद से लेकर कल कांग्रेस के सोशल मीडिया पर कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अजय सिंह, अरुण यादव, जयवर्धन सिंह, उमंग सिंघार, सज्जनसिंह वर्मा सहित अन्य नेताओं के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर बैठक में नहीं बुलाने पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि ऐसा लगता है कि अब जीतू पटवारी प्रदेश में अकेले ही राजनीति करना चाहते हैं और सारे नेताओं को दरकिनार कर घर बैठाना चाहते हैं। कुछ पार्षदों ने भी नाराजगी दिखाई कि उन्हें नहीं बुलाया गया है। जबकि राहुल गांधी कांग्रेस के सर्वमान्य नेता है और उनके नाम पर कांग्रेसियों में जबर्दस्त उत्साह है और राहुल गांधी के करीबी बेजू और त्यागी आए तो उनसे भी बड़े नेता के समर्थक मिलना चाहते थे, उनसे भी वे दूर रहे। सोशल मीडिया नाराजगी से भरा पड़ा नजर आया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें