राहुल गांधी के 19 सितंबर को होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए शहर और जिला कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर पटवारी के बिजलपुर निवास पर ब्लॉक और मंडलम पदाधिकारियों की बैठक दोपहर 11 बजे बुलाई थी। मामला चूंकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का था इसलिए कांग्रेसी पदाधिकारी 11 बजे के पहले ही पहुंच गए थे। पटवारी के निवाास पर पटवारी मौजूद नहीं मिले। वे करीब साढ़े 12 के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों के बीच पहुंचे और 2 बजे तक बैठक चलाकर आवश्यक दिशा निर्देश छात्रों की गूंज में छात्रों के रजिस्ट्रेशन कराने के लिए दिए। कांगे्रसियों को डेढ़ घंटे जीतू पटवारी का इंतजार करना पड़ा। कुछ कांग्रेसी बोले कोई नई बात नहीं थी। बैठक में चिंटू चौकसे और विपिन वानखेड़े भी मौजूद रहे। इस पहली लेट बैठक कें बावजूद भी अलग अलग समय बैठक के दौर कल चलते रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




