सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

निष्क्रिय युवा कांग्रेसियों को हटाया

प्रदेश कांग्रेस युवक के कई पदाधिकारियों को 8 अप्रैल को संगठनात्मक निष्क्रियता के कारण उनके पदों पर होल्ड किया गया था। होल्ड किए जाने के पश्चात उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों में…

प्रदेश कांग्रेस युवक के कई पदाधिकारियों को 8 अप्रैल को संगठनात्मक निष्क्रियता के कारण उनके पदों पर होल्ड किया गया था। होल्ड किए जाने के पश्चात उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय होकर कार्य करने एवं अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए पर्याप्त अवसर दिया गया। इसके बावजूद पिछले तीन माह की अवधि में अपेक्षित संगठनात्मक सक्रियता एवं जिम्मेदारियों के निर्वहन में संतोषजनक प्रगति नहीं दिखाई गई। प्रदेशभर के 15 युवा पदाधिकारियों को वर्तमान पदों से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया गया है। इनमें इन्दौर के सोहन पटेल, मो. शावेज खान एवं जुनेद अली एवं धार के राहुल डोंगल प्रदेश सचिव है उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया गया है। इसके अलावा खुशी गुर्जर, मंजू गुर्जर, स्मिता तोमर, आशीष चौबे, अमित कुमार, विजयसिंह बिष्ट, दीपक तिवारी, तारिक खान, विनोद नाथ,निर्देश सोनगरा, सुदीप अग्रहरि को हटाया गया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 3