पश्चिमी म.प्र. प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के त्रिवार्षिक चुनाव आज सुबह 11 बजे से अम्बेडकर नगरी महू स्थित माहेश्वरी महाविद्यालय में शुरू हुए। प्रदेश पदाधिकारियों और आंचलिक पदों सहित 10 पदों के लिए मतदान कराया जा रहा है। जय रणजीत पैनल और उमा महेश पैनल के बीच यह मुकाबला हो रहा है। मतदान शाम 4.30 बजे तक होगा। इसके बाद रात तक परिणाम घोषित होंगे।
मतदान स्थल पर सुबह 10 बजे ही दोनों पैनल के प्रत्याशी और उनके समर्थक पहुंच गए। प्रदेश भर से मतदान के लिए सदस्य पहुंच रहे हैं। मतदान स्थल के बाहर प्रत्याशियों ने मतदाताओं से अपने पक्ष में अंतिम गुहार लगाई जा रही है। पश्चिमी मध्यप्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के मुख्य चार पदों के अलावा दो अंचल में दो उपाध्यक्ष और एक संयुक्त सचिव के लिए मतदान किया जा रहा है। 7 पद पहले निर्विरोध हो चुके हैं, जिस पर उमा महेश पैनल के प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए थे। वहीं 3 प्रादेशिक कार्यसमिति के लिए भी चुनाव किए जा रहे हैं। इस तरह 7 पदों के अलावा 3 कार्यसमिति सहित 10 पद के चुनाव हो रहे हैं। मतदान स्थल पर मतदाता पहुंचे तो
महू पहुंचे, जो आकर्षण का केन्द्र रहे। उनके परिचय पत्र चेक किए जा रहे थे और अन्दर जाने के पहले उनके मोबाइल भी रखे जा रहे थे। चुनाव अधिकारी की टीम भी आज सुबह से अलर्ट थी। करीब 300 मतदाता प्रादेशिक सभा के मत डाल रहे हैं, वहीं अलग-अलग अंचल और कार्यसमिति के अलग-अलग मतदाता भी अपने मत का उपयोग कर रहे हैं।
आज प्रादेशिक सभा के चुनाव में उज्जैन के मतदाता, उम्मीदवार और उनके समर्थक एक जैसी वेशभूषा में एक साथ मतदान केन्द्र
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




