विधायक मधु वर्मा के घर के पास इन्द्रपुरी कालोनी में कल एक घटना हादसा के रूप में टल गई। बच्चों के लिए लाइब्रेरी तीसरी मंजिल पर संचालित होती थी और इस लाइब्रेरी का 10 फीट लंबा एल्युमिनियम शेड अचानक नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। यह तो गनीमत है कि उस समय कोई बच्चे नहीं थे और ना ही कोई बच्चे नीचे खड़े थे। कल पानी गिरा था और तीसरी मंजिल पर पानी एकत्रित हो गया था। संभवत: उसी कारण एल्यूमीनियम शेड ने अपनी जगह छोड़ दी। लाइब्रेरी में भी मेंटेनेंस काम होने की जानकारी भी दी गई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




