मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

पालीवाल नगर टंकी के पास खाली पड़ी जमीन पर मिलेगी बगीचे की सौगात

विधानसभा 5 के वार्ड क्रमांक 42 के अंतर्गत आने वाले पालीवाल नगर में पानी की टंकी के पास खाली पड़ी जमीन पर अब आने वाले दिनों में बेहद जल्द नया…

विधानसभा 5 के वार्ड क्रमांक 42 के अंतर्गत आने वाले पालीवाल नगर में पानी की टंकी के पास खाली पड़ी जमीन पर अब आने वाले दिनों में बेहद जल्द नया बगीचा बनेगा। क्षेत्रीय रहवासियों की मांग पर वार्ड की पार्षद मुद्रा शास्त्री और विधायक महेंद्र हार्डिया के लगातार प्रयासों से अब पालीवाल नगर सहित आसपास की आधा दर्जन कालोनियों के रहवासियों को घर के नजदीक एक और नवीन बगीचे की सौगात मिलने वाली है। जहां वर्तमान में पानी की टंकी के पास खाली पड़ी भूमि पर लाखों रूपए खर्चकर आधुनिक सुविधाओं के साथ एक नया भव्य बागीचा निर्माण को लेकर काम शुरू करेंगे। जिसको लेकर निविदा प्रक्रिया भी जारी हो गई है। कहा जा रहा है कि अगले माह में बेहद जल्द 15 अगस्त से पहले निविदा संबंधित प्रक्रिया के बाद बगीचा निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। जिसके अंतर्गत यहां खाली पड़ी जमीन पर बगीचा बनाने का काम शुरू किया जाएगा। जिसमें पहले चरण में चारों ओर सुरक्षा बाउंड्री वॉल के निर्माण के साथ हरियाली के लिए जन सहयोग से पेड़-पौधे लगाने का काम होगा। इसके अलावा बगीचे में बैठक व्यवस्था के लिए नई डिजाइन वाली बेंच लगाई जाएगी। लोगों के सुबह शाम घूमने के लिए लंबा चौड़ा पाथवे बनवाया जाएगा। बगीचे में रोशनी के लिए नए डिजाइन वाले बिजली के पोल लगाकर लाइटिंग लगाई जाएगी। सुबह – शाम व्यायाम और कसरत के लिए विधायक हार्डिया की विधायक निधि से जिम के आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। इसके अलावा बगीचे में शानदार बैठक व्यवस्था और बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले चकरी ऑफिशियल पट्टी लगाने की भी प्लानिंग है, जो आने वाले दिनों में क्षेत्र के रहवासियों को नजर आएगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें