इंडिया ब्लॉक के 140 से अधिक सांसद आज एसआईआर और चुनाव आयोग के खिलाफ संसद से सड़क तक मार्च करेंगे। मार्च के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हजारों पुलिसकर्मियों के साथ रैपिड एक्शन फोर्स भी तैनात की गई। बैरिकैड्स भी लगाए गए हैं। कई रास्ते भी बंद कर दिए गए। विपक्ष के इस विरोध मार्च में कई पार्टियां शामिल होने वाली हैं। हालांकि, आप और द्रमुक ने इससे दूरी बना ली है। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने को लेकर यह मार्च किया जा रहा है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




