एक तरफ कांग्रेस लगातार छात्रों की गूंज के लिए प्रशासनिक और पुलिस स्वीकृति की मांग कर रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस लगातार रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा भी सार्वजनिक कर रही है और कल डेढ़ लाख आंकड़ों का जश्न कांग्रेसियों ने परदेशीपुरा में मनाया, अब 5 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन का दावा भी किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो इधर पुलिस और प्रशासन सांसत में है कि अगर रजिस्ट्रेशन इतने हो गए तो राहुल गांधी की सुरक्षा की व्यवस्था कैसे की जाएगी, कैसे स्वीकृति दी जाएगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




