भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, नगर इंदौर के मंत्री दीपेंद्र बागरे के पलासिया वाल्मीकि कॉलोनी स्थित निवास पर भाजपा अजा मोर्चा के पदाधिकारियों ने पहुंचकर वहां संगठनात्मक, सामाजिक विषय पर चर्चा की उसके पहले बागरे ने उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल, संभाग प्रभारी भगवतीप्रसाद शिंदे, सहप्रभारी ओमप्रकाश मोहन और अजा मोर्चा के नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान का स्वागत भी किया। दीपेन्द्र बागरे, सिद्धार्थ चौहान, पंकज चौहान, ललित पथरोंड, हर्ष सारवन, सुमित कल्याणे, आदर्श हंसकर मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




