इंदौर। मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला। प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, जिला अध्यक्ष विक्रमसिंह सचान, प्रिंस हार्डिया, रजत पटेल, राजवीर लाखा, राहुल ठाकुर, मन्नी सेंगर, विशाल चौहान, आयुष यादव, स्वप्निल ठाकुर, हुसैन मेहर सहित छात्र और अन्य मौजूद रहे। छात्रों की भीड़ विक्रमसिंह सचान ने जुटाई थी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




