शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

तिलक से बढ़ी नीलेश भारती की राजनैतिक ताकत, धार भाजपा कार्यालय में जुटा नेतृत्व

राखी उत्सव में दिखा धार भाजपा का पॉवर गेम, मंत्री सावित्री और विधायक नीना वर्मा ने जिलाध्यक्ष नीलेश को दी राजनैतिक ताकत...

तिलक से बढ़ी नीलेश भारती की राजनैतिक ताकत, धार भाजपा कार्यालय में जुटा नेतृत्व

धार

जिला भाजपा कार्यालय में रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास और संगठनात्मक एकजुटता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर और धार विधानसभा की विधायक नीना वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर और विधायक नीना वर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष नीलेश भारती को रक्षासूत्र बांधा। इस दौरान दोनों वरिष्ठ नेत्रियों ने जिलाध्यक्ष का विधि-विधान से राजनैतिक तिलक कर उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की। भाजपा कार्यालय में आयोजित इस राखी उत्सव में बड़ी संख्या में पार्टी की महिला मोर्चा की पदाधिकारी और महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं। कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की बधाई दी और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। धार की राजनीति में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर और विधायक नीना वर्मा द्वारा जिलाध्यक्ष नीलेश भारती के राजनैतिक तिलक करने के कई गहरे मायने और संकेत हैं। भारतीय जनता पार्टी में इस तरह के आयोजनों को केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि आंतरिक राजनीतिक समीकरणों और एकजुटता के संदेश के रूप में देखा जाता है। धार भाजपा में समय-समय पर स्थानीय स्तर पर अलग-अलग गुट सक्रिय रहे हैं। केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर और वरिष्ठ विधायक नीना वर्मा का एक साथ जिलाध्यक्ष को तिलक करना यह दिखाता है कि जिले के शीर्ष नेतृत्व में पूरी एकजुटता है और सभी नेता वर्तमान संगठन जिलाध्यक्ष के साथ खड़े हैं। रक्षाबंधन के बहाने वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों द्वारा जिलाध्यक्ष का तिलक करना यह दर्शाता है कि सत्ता नितिन राठौर)। मंत्री और विधायक संगठन जिलाध्यक्ष का पूरा सम्मान करती है। भाजपा की कार्यपद्धति में हमेशा संगठन सर्वोपरि रहा है, और यह कदम इसी परंपरा को मजबूत करता है। राजनीतिक तिलक एक तरह से आगामी चुनावी चुनौतियों या पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के लिए संगठन को तैयार करने का प्रतीक है। जब बड़े नेता किसी पदाधिकारी को इस तरह सम्मान देते हैं, तो इससे जमीनी कार्यकर्ताओं में एक सकारात्मक संदेश जाता है और वे दुगने उत्साह से काम में जुट जाते हैं,

इन्दौर नगर पालिक निगम श्री अटलबिहारी वाजपेयी (स्कीम नं. 54) झोन 07 जाहिर सूचना

सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि आवेदक रेशम बाई पति मायाराम व अन्य पता-113- एस-1-डी स्कीम नं. 78 इन्दौर पिन नं. 100099304 द्वारा झोन क्र 07 वार्ड 34 राजस्व विभाग पर आवेदन प्रस्तुत कर निगम रेकार्ड में दर्ज सम्पत्तिकर पर आवेदन प्रस्तुत कर दर्ज नाम पर सम्पत्ति का नामांतरण चाहा गया है।

इस जाहिर सूचना प्रकाशन दिनांक से 15 दिवस की अवधि में किसी भी व्यक्ति, बैंक, संस्था व अन्य को उक्त सम्पत्ति के नामांतरण पर आपत्ति हो तो झोन क्र.07 राजस्व विभाग में प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी के समक्ष अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। अवधि पश्चाात व बिना लेखी प्रमाण प्रस्तुत आपत्ति स्वीकार नहीं की जावेगी।

प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी झोन क्रं. 07 नगर पालिक निगम इन्दौर

राजनैतिक हलकों में

बढ़ी हलचल- इस तिलक और राखी कार्यक्रम के माध्यम से जिले की दो सबसे वरिष्ठ महिला कद्दावर नेत्रीओं केंद्रीय मंत्री और विधायक ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व पर अपनी मजबूत सहमति और विश्वास की मुहर लगा दी है। आगामी समय में होने वाले सांगठनिक बदलावों और राजनैतिक समीकरणों के लिहाज से इस घटनाक्रम को बेहद अहम माना जा रहा है, जिसने जिलाध्यक्ष नीलेश भारती का कद और अधिक बढ़ा दिया है। केंद्रीय नेतृत्व सावित्री ठाकुर से और स्थानीय विधायक नीना वर्मा के माध्यम से दोनों का समर्थन मिलना नीलेश भारती की जिले में राजनीतिक स्थिति को और मजबूत करता है, यह इस बात का संकेत है कि उनके कार्यकाल और कार्यशैली से पार्टी का शीर्ष नेतृत्व संतुष्ट है।

इन्दौर नगर पालिक निगम श्री अटलबिहारी वाजपेयी (स्कीम नं. 54) झोन 07 जाहिर सूचना

सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि आवेदक कुसुम पिता सुभाष गुप्ता पता- 112 कंचन विहार कालोनी इन्दौर पिन नं. 9000233621 द्वारा झोन क्र 07 वार्ड 34 राजस्व विभाग पर आवेदन प्रस्तुत कर निगम रेकार्ड में दर्ज सम्पत्तिकर पर आवेदन प्रस्तुत कर दर्ज नाम पर सम्पत्ति का नामांतरण चाहा गया है।

इस जाहिर सूचना प्रकाशन दिनांक से 15 दिवस की अवधि में किसी भी व्यक्ति, बैंक, संस्था व अन्य को उक्त सम्पत्ति के नामांतरण पर आपत्ति हो तो झोन क्र.07 राजस्व विभाग में प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी के समक्ष अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। अवधि पश्चाात व बिना लेखी प्रमाण प्रस्तुत आपत्ति स्वीकार नहीं की जावेगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें