कांग्रेस नेता राहुल निहोरे ने भोपाल कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कामले से मुलाकात की। मिल मजदूरों की समस्या पर चर्चा हुई। बंद कपड़ा मिलों एवं मिल मजदूरों की वर्तमान स्थिति से संजय कामले जी को अवगत कराया। राहुल गांधी को मालवा मिल, इंदौर लाकर मिल मजदूरों से संवाद कराने का प्रस्ताव भी रखा। इंदौर के मिल मजदूर लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लगाए हुए हैं। उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




