सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

एआईएमआईएम के मुल्तानी बने जिलाध्यक्ष

उलेमा कान्फ्रेंस का आयोजन भी होगा

एआईएमआईएम के मुल्तानी बने जिलाध्यक्ष

एआईएमआईएम प्रदेश में आगामी चुनाव की तैयारी को लेकर संगठन मजबूत कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने बताया कि इंदौर जिला अध्यक्ष के रूप में खलील मुल्तानी की नियुक्ति की है। मुल्तानी को इंदौर में बूथ और स्थानीय स्तर पर पार्टी को मजबूत करने तथा नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। 2 अक्टूबर को मध्य प्रदेश उलेमा कान्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इसमें राज्य भर के उलेमा और सामाजिक प्रतिनिधि मुस्लिम समाज के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें