रविवार, 8 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कांग्रेस में अब जिला समन्वय समिति की जगह पोलिटिकल अफेयर कमेटी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर सभी शहर और जिला स्तर पर जिला समन्वय समिति के स्थान पर पोलिटिकल अफेयर…

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर सभी शहर और जिला स्तर पर जिला समन्वय समिति के स्थान पर पोलिटिकल अफेयर कमेटी पीएसी गठन के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रभारी इसके अध्यक्ष होंगे, अध्यक्ष, संगठन महासचिव, पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व विधायक प्रत्याशी, जिले से प्रदेश पदाधिकारी, महापौर, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, जिले से अन्य विधानसभाओं में नियुक्त विधानसभा प्रभारी, मोर्चा संगठन के अध्यक्ष, विभागों के अध्यक्ष, मीडिया और सोशल मीडिया के अध्यक्ष इसके सदस्य होंगे। वहीं शहर और जिला अध्यक्ष अपनी पसंद के दो व्यक्तियों को चयनित कर इनके नाम समावेश करेंगे उसके लिए प्रदेश कांग्रेस की स्वीकृति लेना होगी। उक्त जानकारी प्रदेश संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले ने दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 8 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 8 November 2026, पृष्ठ 3