शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

विधायक ठाकुर ने मुख्यमंत्री का माना आभार

विगत दिनों प्रदेश की भाजपा मोहन यादव सरकार ने जगदीशपुर में समान नागरिकता संहिता यूसीसी बिल को मंजूरी दी। इस पर विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि इस बिल की…

विगत दिनों प्रदेश की भाजपा मोहन यादव सरकार ने जगदीशपुर में समान नागरिकता संहिता यूसीसी बिल को मंजूरी दी। इस पर विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि इस बिल की मंजूरी से प्रदेश की करोड़ों मातृशक्तियों और युवाओं को समानता सम्मान और न्याय का अधिकार मिलेगा। एक देश एक कानून के संकल्प की दिशा में सरकार का कदम सराहनीय है। यह फैसला महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूती देगा। विधायक ठाकुर ने कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप को पारदर्शी बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। इससे बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और लिव-इन से जन्म हुए बच्चों को भी बराबर का अधिकार और उत्तराधिकार मिलेगा। कोई भी महिला अब असहाय नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के साथ-साथ सामाजिक सुधारों में भी देश के लिए आदर्श बनेगा। हम इस प्रगतिशील और जनकल्याणकारी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार माना।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें