विधानसभा 2 के मनकामनेश्वर मंदिर से वार्ड 21 और 22 की मातृशक्तियों को दो बसों के माध्यम से सावन मास पर्व पर महेश्वर की धार्मिक यात्रा कराई। मातृशक्तियों ने माँ नर्मदा का स्नान कर भोलेनाथ की पूजा भी की। यह आयोजन भाजपा नेता सुरजीत वालिया ने कराया था। इस अवसर पर चंदू कुंजीर, मनोज सर, कपिल पाठक, ओम गुर्जर, अखलेश आरती जायसवाल, दीप्ति राठौर, ओम पानेरी सहित अन्य मौजूद रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




