आम्बेडकर नगरी महू विधानसभा के जामनिया खुर्द की शिक्षिका ऋतु टिकले ड्यूटी पर जाने के दौरान दुर्घटना में घायल हो गई थी उन्हें सीएचएल अस्पताल में दाखिल कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक उषा ठाकुर सीएचएल अस्पताल पहुंची। उन्होंने घायल शिक्षिका ऋतु टिकले से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना और चिकित्सकों से उपचार को लेकर चर्चा की। विधायक उषा ठाकुर ने चिकित्सकों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




