शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

विधायक और भाजपाइयों ने चिड़ियाघर में देखा भूल-भुलैया

विधायक महेन्द्र हार्डिया ने चिड़ियाघर पहुंचकर वहां कांच का बना भूल-भुलैया देखा। एमआईसी सदस्य नन्दकिशोर पह़ाडिया, राजू खंडेलवाल, टीटू तिवारी, कैलाश पिपले और जू अधिकारी उत्तम यादव भी साथ में…

विधायक महेन्द्र हार्डिया ने चिड़ियाघर पहुंचकर वहां कांच का बना भूल-भुलैया देखा। एमआईसी सदस्य नन्दकिशोर पह़ाडिया, राजू खंडेलवाल, टीटू तिवारी, कैलाश पिपले और जू अधिकारी उत्तम यादव भी साथ में थे। भाजपाइयों ने भूल-भुलैया देखने के दौरान हंसकर इस भूल-भुलैया की तारीफ भी की। 14-डी के रोमांच पर भी चर्चा की गई। चिड़ियाघर अधिकारी ने 14-डी से लेकर काल्पनिक बाग और अन्य मनोरंजन सुविधाएं व पशु-पक्षियों के बारे में भी जानकारी विधायक और भाजपाइयों को दी। यह भी बताया कि 14-डी का लोकार्पण जल्द मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे, उसके पहले सांसद, विधायक और पार्षदों को 14- डी का ट्रायल दिखाया जाएगा और सभी को भूल-भुलैया, काल्पनिक बाग यह अत्याधुनिक थिएटर दर्शकों को 3 डी विजुअल्स के साथ हवा, बारिश, धुंध, कंपन और अन्य विशेष प्रभावों का रोमांचक अनुभव कराया जाएगा। इस मामले में एमआईसी सदस्य नन्दकिशोर पहाड़िया ने बताया कि महापौर एवं संबंधित अधिकारियों के साथ जल्द बैठक कर टिकट की राशि निर्धारित की जाएगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें