मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बलराम कृषि महोत्सव का शुभारंभ करने कल लक्ष्मीबाई नगर अनाज मंडी पहुंचे थे। इस दौरान वहीं पर विधायक गोलू शुक्ला ने छावनी अनाज मंडी के छोटी पड़ने का मुद्दा उठाया और मुख्यमंत्री से चर्चा की तो तत्काल मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बात कर इस छावनी अनाज मंडी को ग्राम मोरोद शिफ्ट करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि जहां अभी छावनी अनाज मंडी चल रही है वह जगह अब छोटी पड़ने लगी है और इस छावनी अनाज मंडी के कारण यातायात व्यवस्था में भी दिक्कत आती है। पहले जब यह अनाज मंडी यहां बनाई गई थी तब शहर की व्यवस्था अलग थी, अब जब यह मंडी छोटी पड़ने लगी उसके पहले से मुद्दा मंडी शिफ्टिंग का चल रहा था और इसीलिए ग्राम मोरोद में पहले से 200 एकड़ जमीन छावनी अनाज मंडी के लिए सुरक्षित रखी गई थी। अब विधायक गोलू शुक्ला की पहल पर मुख्यमंत्री के आदेश के बाद यह मंडी कब ग्राम मोरोद की 200 एकड़ जमीन पर शिफ्ट होती है और शिफ्टिंग के पहले मंडी के लिए क्या तैयारी होती है यह सब देखना होगा, अभी तो विधायक की पहल पर मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों से बात कर आदेश दे दिए हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




