मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

विधायक ने आंगनवाड़ी में चखा बच्चों का भोजन

अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों हमेशा पौष्टिक, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण जाए तथा भोजन किसी उपलब्ध भी कराया की प्रकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान विधायक महेंद्र…

अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों हमेशा पौष्टिक, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण जाए

तथा भोजन किसी उपलब्ध भी कराया की प्रकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान विधायक महेंद्र हर्डिया ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए केंद्र में झूले सहित अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि बच्चों को बेहतर वातावरण और सुविधाएं मिल सकें। विधायक हर्डिया ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की मजबूत आधारशिला हैं। इसलिए यहां भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और आवश्यक सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करने के भी निर्देश दिए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें