सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

मंत्री ने की मुख्यमंत्री की प्रशंसा गांधी भवन से कांग्रेस के ब्लॉक और मंडलम अध्यक्ष में से पूछ परख

कितने लोगों से हुई मुलाकात, कितने कराए रजिस्ट्रेशन

शहर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन से बैठक के बाद की दो दिनों की ठंडक पर कल फोन लगाने की कवायद की गई। कांग्रेस के संगठन महामंत्री संजय बाकलीवाल सहित अन्य कांग्रेसियों और कर्मचारियों ने ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, मंडलम प्रभारियों को फोन लगाए और पूछा कि वे कितने घरों पर पहुंचे हैं, कितने लोगों से बात की है और छात्र व युवाओं के कितने रजिस्ट्रेशन करवाएं हैं। एक-एक ब्लॉक और मंडलम अध्यक्षों से चर्चा की गई तो बात सामने आई कि कइयों को तो रजिस्ट्रेशन का तरीका ही समझ में नहीं आया, जबकि रजिस्ट्रेशन बिल्कुल सामान्य है। कइयों को गांधी भवन बुलाया गया। फोन पर ही रजिस्ट्रेशन के तरीके आम युवाओं से बात करने का बताया। कई लोगों ने रजिस्ट्रेशन कर अपने आईडेन्टी कार्ड तक बनवा लिए। शहर के ब्लॉक और मंडलम से साढ़े 6 हजार रजिस्ट्रेशन की बात सामने आई और कुल 35 हजार रजिस्ट्रेशन राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए अभी तक होने की बात कही जा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें