शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

मेंदोला और शुक्ला को देग्कर गुस्त्रता पलट गए थे

प्रदेश अध्यक्ष ने बुलवाया कहा-इंदौर के ही है लोग, एल्डरमेन और जीतू पर हुई चर्चा

कल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मिलने अलग-अलग समय इंदौर के कई विधायक पहुंचे थे। विधायक रमेश मेंदोला और गोलू शुक्ला एक साथ पहुंचे थे। प्रदेश अध्यक्ष से उन्होंने एल्डरमेन और जीतू यादव के मुद्दे पर चर्चा की ही थी कि इसी दौरान पूर्व विधायक और बैतूल प्रभारी सुदर्शन गुप्ता भी वहां पहुंच गए। गुप्ता ने जब देखा कि मेंदोला और शुक्ला की चर्चा चल रही है तो वे वापस बाहर पलट गए। इस पर हेमंत खंडेलवाल ने सुदर्शन गुप्ता को अन्दर बुलवाया और कहा कि सभी इंदौर के ही लोग है बैठ जाओ, इस पर गुप्ता गोलू शुक्ला के समीप बैठ गए और बैतूल से संबंधित चर्चा भी इस दौरान की गई। उल्लेखनीय है कि कल ही जीतू यादव की भाजपा में वापसी हुई थी और वापसी के बाद ही मेंदोला व शुक्ला वहां पहुंचे थे। संभवत: एमआईसी सदस्य पुन: जीतू को बनाने और पुराना विभाग देने पर चर्चा हुई थी उसके पहले ही महापौर को भोपाल से जीतू की वापसी का संकेत मिल चुका था और महापौर ने जीतू यादव की वापसी के आदेश के पहले विद्युत विभाग अस्थाई रूप से एमआईसी सदस्य निरंजनसिंह चौहान को दे दिया। अब चौहान के पास राजस्व के साथ विद्युत विभाग का दोहरा काम है और भाजपा में वापस आकर भी अभी जीतू यादव खाली हाथ है। आने वाले दिनों उन्हें यह पद इसलिए मिल सकता है कि एक एमआईसी का पद विधानसभा 2 में विधायक रमेश मेंदोला के कहने पर देना है और मेंदोला की पहली पसंद जीतू यादव ही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें