सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

माँ अन्नपूर्णा चुनरी अर्पण के लिए बैठक

भाजपा और सिंधी समाज से जुड़े फतेहचंदानी कर रहे हैं तैयारी

माँ अन्नपूर्णा चुनरी अर्पण के लिए बैठक

भाजपा नेता और सिंधी समाज से जुड़े पंकज फतेहचंदानी नवरात्रि में माँ शक्ति की आराधना में चुनरी यात्रा का आयोजन 15 अक्टूबर गुरुवार दोपहर 3 बजे माँ शारदा मंदिर सिंधी कालोनी से करने जा रहे हैं। माँ की आराधना में बड़ी तादाद में सिंधी समाजजन से लेकर अन्य माता भक्त जुड़े इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है, 2 हजार मातृशक्तियों को जोड़ने का लक्ष्य भी रखा गया है, जो कलश लेकर चुनरी यात्रा में शामिल होगी। कल हुई बैठक में बताया कि रास्ते में भी माता भक्तों का स्वागत होगा। भजन मंडलियां झांकियां रहेगी। आयोजन को लेकर पंकज फतेहचंदानी ने बैठक का आयोजन कर जिम्मेदारी भी तय की।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें