सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच जैन मंदिर में मुलाकात

जैन मुनि साध्य सागर म.सा. का दीक्षा दिवस पर बीस पंथी मन्दिर की चातुर्मास कमेटी ने मोदीजी की नसिया में आयोजन किया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कार्यक्रम में अलग से पहुंचे…

जैन मुनि साध्य सागर म.सा. का दीक्षा दिवस पर बीस पंथी मन्दिर की चातुर्मास कमेटी ने मोदीजी की नसिया में आयोजन किया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कार्यक्रम में अलग से पहुंचे थे। वहीं शहर कांग्रेस संगठन महामंत्री संजय बाकलीवाल भी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदाप्रसाद प्रजापति और पूर्व मंत्री बाला बच्चन को लेकर मोदीजी की नसिया पहुंचे थे। वहां विजयवर्गीय और प्रजापति एवं बच्चन के साथ उनकी चर्चा भी हुई। जैन समाज के आयोजन में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की मुलाकात का दृश्य जैन समाजजन देखते रहे। भाजपा और कांग्रेस के लिए वरिष्ठ नेताओं के बीच सौहाद्रपूर्ण धार्मिक माहौल में अच्छी चर्चा हुई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें