इंदौर। मध्यप्रदेश हैंडबॉल संघ की 2026–30 पदाधिकारी व कार्यकारिणी का गठन एवं घोषणा राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम, 2025 के प्रावधानों के अनुसार की गई। स्थानीय बैंक्वेट हॉल में आयोजित चुनावी वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) में मध्यप्रदेश हैंडबॉल संघ से मान्यता प्राप्त 40 जिलों के
सदस्यों ने उपस्थित होकर चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक प्रवीण कुमार सिंह, महासचिव, गुजरात हैंडबॉल संघ की देखरेख में संपन्न हुई। चुनाव के लिए हाईकोर्ट अधिवक्ता एवं नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर आकाश आर. शर्मा ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम, 2025 के प्रावधानों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष: दीपक जैन टीनू (इंदौर), अमित उपाध्यक्ष: (विदिशा), उपाध्यक्ष: जया जोगदंड (इंदौर), महासचिव: डॉ. हरदीप सिंह रुप्पल (इंदौर), कोषाध्यक्ष: कुलवंत सिंह सैनी (इंदौर), सह-सचिव: राजकुमार सेंगर (ग्वालियर), सह-सचिव: विजय रावल वरिष्ठ त्रिपाठी मनीष उपाध्यक्ष: (इंदौर), वाजपेई (रतलाम), एडवोकेट (इंदौर)। कार्यकारी सदस्य विवेक दत्त शर्मा (दमोह), अरविंद जरारिया (रायसेन), भरत पांडे (भोपाल), दीपेश पवार (इंदौर), सलोनी कौर (इंदौर) एवं दीप्ती बिंजवा (देवास) को कार्यकारी सदस्य बनाया गया है। एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में हैंडबॉल खेल को और मजबूत करना, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना, प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना तथा जिला स्तर पर प्रतियोगितांए आयोजित करना व गतिविधियों को बढ़ावा देना है। सह-सचिव: विनिता चौहान
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




