शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

कई युवा भाजपाई पहुंच गए थे बेटमा

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत वड़नगर-वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा कल बेटमा पहुंची और छोटी बेटमा में आयोजन हुआ तो उसमें कई इंदौरी युवा भाजपाई भी…

कई युवा भाजपाई पहुंच गए थे बेटमा

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत वड़नगर-वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा कल बेटमा पहुंची और छोटी बेटमा में आयोजन हुआ तो उसमें कई इंदौरी युवा भाजपाई भी शामिल हुए। नगर और जिला ग्रामीण में अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल युवा भाजपाई अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। कल सुबह विमानतल पर भी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का युवा भाजपाइयों ने स्वागत किया था। देपालपुर विधानसभा से जुड़े मंडल अध्यक्ष प्रणव जायसवाल, राजा मकवाना, बंटी ठाकुर, विजेंद्र यादव द्वारा क्रेन के माध्यम से एक क्विंटल की पुष्पमाला पहनाकर डॉ. हेमांग का स्वागत किया गया। बेटमा साहिब गुरुद्वारा में भी भाजपाइयों ने माथा टेका। कुकड़ेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक किया, पौधारोपण भी किया, सफाई कामगारों का सम्मान भी किया गया। श्रमोदय स्कूल में संवाद भी हुआ। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोजसिंह ठाकुर ने पूरी व्यवस्था संभाल रखी थी। जोशी

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें