इन्दौर जिला की देपालपुर विधानसभा के बेटमा के गार्डन में कांग्रेस ने युवा एवं किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। बडी संख्या में युवा और किसान के अलावा ग्रामीण और अन्य भी पहुंचे। मोथला दरबार मेहरबान सिंह कछावा के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में बेटमा और घाटा बिल्लोद क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों से बड़ी संख्या में युवा, किसान और ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान 500 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और इन्हे कांग्रेस के पंजे और तिरंगा वाली छाप का गमछा पहनाया गया। कार्यक्रम में अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमंग सिंघार, सत्यनारायण पटेल, विपिन वानखेडे, राधेश्याम मूवेल ने उदबोधन भी दिए। लोकेन्द्र सिंह, हिमांशु शर्मा, राहुल आदि मौजूद थे। खंडेलवाल, सिंह, बंटी कुमरावत, सुरेश पटेल कमल गोड़, मुकेश कटारा, शैलेन्द्र यादव, हर्षित मंडलोई, दुर्गेश पटेल,सत्यनारायण जाट, मुकेश यादव, प्रहलाद पटेल पिपलिया, अवधेश दरबार, नरेंद्र सूर्यवंशी, राजेंद्र सिंह चौहान, लक्ष्मणसिंह सुनेर, सेतान सिंह, दिनेश धाकड़, भादर सिंह सांगवी, वीरेंद्र
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




