राजस्थान में हुए नगर निकाय चुनाव में जोधपुर, अलवर, अजमेर और पाली में त्रिशंकु स्थिति बनने के कारण भाजपा और कांग्रेस टेंशन में आ गए। यहां इन दोनों दलों को बहुमत नहीं मिला अब निर्दलियों के समर्थन और विधायकों की खरीद-फरोख्त से दोनों दल सत्ता में आने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों निर्दलीय पार्षदों को अपने पाले में लाने में जुट गई हैं। साथ ही दोनों दल अपने-अपने पार्षदों को खरीद- फरोख्त से भी बचाने में लगे हैं। कांग्रेस ने अपने नवनिर्वाचित पार्षदों को जयपुर के एक रिजॉर्ट में ठहराया, लेकिन यहां कमरे और खाने की कमी को लेकर हंगामा हो गया और कई पार्षद बीच रात रिजॉर्ट छोड़कर घर लौट गए। भाजपा ने दिल्ली रोड स्थित भंवर रिजॉर्ट सहित कुछ अन्य जगहों पर अपने पार्षदों को शिफ्ट किया है। मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव पूरे होने तक यह व्यवस्था जारी रहने की उम्मीद है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




