पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और पांच बार के तृणमूल कांग्रेस विधायक आशीष बनर्जी का शव आज सुबह बीरभूम जिले के रामपुरहाट में उनके आवास से सटे टीएमसी कार्यालय के अंदर फंदे से लटका मिला है। आशीष बनर्जी को ममता बनर्जी का करीबी माना जाता है। 2026 के विधानसभा चुनाव में वो हार गए थे। वह पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और कृषि मंत्री भी रह चुके थे। घटनास्थल से उनका एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उन्होंने लिखा राजनीति में आकर शायद गलती कर दी। पत्र में उन्होंने तारापीठ रामपुरहाट डेवलपमेंट अथॉरिटी में खुद को हाशिए पर धकेले जाने और अपनी बेदाग छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिशों का जिक्र किया। उन्होंने अपने परिजनों और आने वाली पीढ़ियों को भविष्य में कभी भी राजनीति में शामिल न होने की नसीहत दी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




