लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार छात्रों की गूंज के अन्तर्गत छात्रों की बैठक ले रहे हैं और अपनी बात कह रहे हैं। अब राहुल गांधी 12 सितम्बर को इंदौर-उज्जैन संभाग के 15 जिलों के 50 हजार छात्रों को छात्रों की गूंज के अन्तर्गत संबोधित करेंगे। इन 15 जिलों के कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदारी बांटने का काम भी शुरू कर दिया गया है। मामला राहुल गांधी का है इसलिए सीधे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी लग गए हैं। राहुल गांधी के करीबी बेजू और त्यागी भी कल पटवारी के निवास पर हुई बैठक में शामिल हुए। कल की बिजलपुर बैठक में महत्वपूर्ण बात यह हुई कि राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर 2 सितम्बर को इंदौर-उज्जैन संभाग के 15 जिलों के कांग्रेसियों की बैठक शुभ कारज गार्डन में होगी। इसमें सांसद प्रत्याशी, विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, प्रदेश और सभी जिलों के पदाधिकारी की मौजूदगी रहेगी, वहीं खुद जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




