सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

मुख्य चुनाव आयुQ ™ानेश कुमार के ख्लिाफ होगी जांच

इंडिया गेट से जंतर-मंतर तक आज फिर मार्च

विवादों में घिरे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ केरल में विजिलेंस जांच होगी। केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े 2006 के एक पुराने मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। मामला मलेशियाई इंजीनियर ली सी बीन की आत्महत्या और उनके कथित सुसाइड नोट में ज्ञानेश कुमार के नाम से जुड़ा है। जांच में बाहरी दबाव और मूल जांच को प्रभावित किए जाने के आरोपों की भी पड़ताल होगी। इधर एसआईआर प्रक्रिया के विरोध में आज भी इंडिया गेट से जंतर-मंतर तक नागरिक मार्च निकाला जाएगा। मार्च का आयोजन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के नेतृत्व में किया जा रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें