महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा की मौजूदगी में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने युवाओं से संवाद का आयोजन रखा। बड़ी संख्या में विजय नगर क्षेत्र, स्कीम नं. 114 सहित अन्य जगह पर युवा पहुंचे और बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन भी हुए। आज भी प्रदेश महिला कांग्रेस का कॉलेज, हॉस्टल और अन्य युवा केंद्रित स्थानों पर पहुंचकर युवाओं से संवाद का आयोजन रीना बौरासी सेतिया ने रखा है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




