मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

माहेश्वरी समाज के उम्मीदवारों ने किए रणजीत बाबा के दर्शन

टीम उमा महेश ने आज उज्जैन पहुंचकर शुरू किया प्रचार, रणजीत पैनल के पदाधिकारी भी निकले प्रचार पर, आज नामांकन पत्र लेने का अंतिम दिन

पश्चिमी म.प्र. प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के निर्वाचन शुरू हो चुके हैं। प्रदेश के चार पदों के अलावा अंचल के दो पदों के चुनाव पांच अंचल में हो रहे हैं। वहीं कार्यसमिति के चुनाव भी किए जा रहे हैं। इंदौर के अहिल्या अंचल में भी दो पदों के लिए चुनाव की स्थिति दिखाई दे रही है।

वहीं तीन कार्यसमिति के लिए भी 6 से अधिक उम्मीदवार बताए जा रहे हैं। इधर चार पदों के लिए दो पैनल के 8 उम्मीदवार आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं। आज सुबह टीम उमा महेश ने रणजीत हनुमान बाबा के दर्शन कर अपने चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। पूर्व में जय रणजीत पैनल के पदाधिकारियों ने भी रणजीत बाबा के दर्शन के बाद उज्जैन पहुंचकर वहां भी प्रभु दर्शन के बाद पैनल का ऐलान किया था। आज टीम उमा महेश के अशोक ईनानी के मार्गदर्शन में अध्यक्ष के उम्मीदवार अजय झंवर, मानद मंत्री के मधुसूदन भलिका, संगठन मंत्री रूपेश भूतड़ा ने बाबा का पूजन अर्चन किया। समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और पूरी टीम आज सुबह उज्जैन पहुंची और यहां से आगर, शाजापुर, शुजालपुर, राजगढ़ सहित अन्य जगह का दौरा कर शाम तक यह दौरा देवास में पूर्ण होगा। कल फिर उज्जैन में दिलीप लोया मित्र मंडल ने पुष्कर बाहेती के मार्गदर्शन में मिलन और भजन का आयोजन उमा महेश पैनल के प्रत्याशियों के साथ किया है। उज्जैन जिले के मतदाता कल इसमें मौजूद रहेंगे। आज सुबह टीम जय रणजीत पैनल के पदाधिकारी अध्यक्ष के श्याम भांगड़िया और मानद मंत्री के उम्मीदवार सुबह

नागदा, खाचरौद, बड़नगर, रुढ़िजा, रतलाम, गौतमपुरा के दौरे पर निकले। आज नामांकन लेने की अंतिम तिथि है और इंदौर के अहिल्या अंचल में भी उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव में चुनाव की स्थिति दिखाई दे रही है। उपाध्यक्ष पर तीन और संयुक्त मंत्री पर दो फार्म जा चुके हैं, शाम तक और फार्म जाने की संभावना है। इधर इंदौर अंचल के कार्यसमिति के तीन पद है उनके लिए भी अभी तक तो 6 दावेदार नजर आए हैं, शाम को दावेदार और भी बढ़ सकते हैं, ऐसी संभावना जताई जा रही है। इंदौर सहित सभी पांच अंचल के उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर और कार्यसमिति के 19 पद पर चुनाव की संभावना बनी हुई है। ऑनलाइन नामांकन की

व्यवस्था भी चुनाव अधिकारियों ने की है। कार्यसमिति के लिए भी 9 फार्म कल तक जा चुके हैं। आज सुबह और आज शाम 6 बजे से 9 बजे तक फार्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से दिए जाएंगे। 5 अंचल में 5 उपाध्यक्ष और 5 संयुक्त सचिव के अलावा 4 मुख्य पद अध्यक्ष, मानद मंत्री, संगठन मंत्री और कोषाध्यक्ष है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें