मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

माहेश्वरी समाज के प्रादेशिक चुनाव में दोनों टीम का ध्यान इंदौर पर

पश्चिमी मध्यप्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के त्रैवार्षिक चुनाव रविवार 2 अगस्त को आम्बेडकर नगरी महू में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होंगे। 300 मतदाता अपने अधिकार का…

पश्चिमी मध्यप्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के त्रैवार्षिक चुनाव रविवार 2 अगस्त को आम्बेडकर नगरी महू में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होंगे। 300 मतदाता अपने अधिकार का उपयोग करेंगे। दो पैनल टीम उमा महेश पैनल और जय रणजीत पैनल आमने-सामने हैं। अंचल के 10 पदों में से उमा महेश पैनल के 7 प्रत्याशी अंचल में पहले निर्विरोध हो चुके हैं। इंदौर अंचल के उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद और भोज अंचल के उपाध्यक्ष पर जहां चुनाव बाकी है, वहीं प्रादेशिक सभा के मुख्य चार पदों अध्यक्ष, मानद मंत्री, कोषाध्यक्ष और संगठन मंत्री पर दोनों पैनल आमने-सामने होकर आज दोनों ही पैनल इंदौर में हैं और इंदौर में 91 वोटों पर दोनों ही पैनल आज और कल ताकत लगाएगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें