मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

माहेश्वरी समाज चुनाव के नामांकन हुए दाखिल

पश्चिमी मध्यप्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के चुनाव में कल नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था और दोनों ही पैनल जय उमा महेश पैनल और जय रणजीत पैनल के प्रादेशिक…

पश्चिमी मध्यप्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के चुनाव में कल नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था और दोनों ही पैनल जय उमा महेश पैनल और जय रणजीत पैनल के प्रादेशिक पदाधिकारियों के अलावा 5 अंचल के पदाधिकारियों और कार्यसमिति के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। चुनाव अधिकारी के समक्ष पहुंचकर यह नामांकन दाखिल हुए। दोनों पैनल के प्रदेश में 4-4 उम्मीदवार है, वहीं इंदौर अहिल्या अंचल के उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पद पर भी उम्मीदवार ज्यादा है। वहीं भोज अंचल के उपाध्यक्ष पद पर भी उम्मीदवार ज्यादा होने के कारण चुनाव की स्थिति दिखाई दे रही है। संत अनिल शास्त्री नेमीशरण तीर्थ से इंदौर आए तो उनसे भी उमा महेश पैनल के उम्मीदवारों और पैनल संयोजक अशोक ईनानी ने आशीर्वाद लिया। कल नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल उम्मीदवारों ने कर दिए हैं, अब नामांकन पत्र की चैकिंग चुनाव अधिकारी करेंगे और उसके बाद वैध सूची लगाई जाएगी। चुनाव आम्बेडकर नगरी महू में 2 अगस्त की दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होना है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें