पश्चिमी मध्यप्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के चुनाव अगले रविवार 2 अगस्त को महू के माहेश्वरी स्कूल में होना है। कल वैध नामांकन पत्रों की सूची लगाई गई, जितने नामांकन भरे गए वे सभी वैध पाए गए। अब नामांकन वापस लेने की अंचल पहले ही उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर निर्विरोध हो चुके हैं। भोज अंचल में उपाध्यक्ष का पद चुनाव में दिख रहा है। दोनों ही पैनल के चार-चार उम्मीदवार अब बाहर भ्रमण पर मतदाताओं से गुहार करने निकले हुए हैं। टीम उमा महेश पैनल और जय रणजीत पैनल के प्रत्याशी आज भी सुबह बाहर प्रचार के लिए निकले।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




