शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

माहेश्वरी समाज चुनाव में इनानी की पैनल की एकतरफा जीत

ढोल ढमाके एवं आतिशबाजी भी हुई विजेताओं को फूल माला से लाद दिया

पश्चिम मध्य प्रदेश प्रादेशिक सभा के चुनाव कल प्रदेश स्तर के माहेश्वरी स्कूल महू में आयोजित हुए। साढ़े पांच घंटे तक मतदान चला और उसके बाद परिणाम घोषित किए गए। दो पैनल टीम उमा महेश और रणजीत पैनल आमने सामने थी। चुनाव में एक तरफ नेतृत्व अशोक इनानी कर रहे थे तो दूसरी तरफ पवन लड्ढा का नेतृत्व था। टीम उमा महेश पैनल के सात प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध जीत कर आधी फतेह हासिल कर चुके थे। बची हुई सात पदाधिकारी पद और तीन कार्यसमिति के पद पर कल मतदान हुआ। अशोक इनानी की पैनल के सातों पदाधिकारियों की जीत हुई। अध्यक्ष पद पर अजय झंवर, महामंत्री पद पर मधुसूदन भलिका, उपाध्यक्ष पद पर राजेश मूंगड़, कोषाध्यक्ष पद पर दिलीप लोया और संगठन मंत्री पद पर रूपेश भूतड़ा के अलावा संयुक्त सचिव पद पर सुरेश हेड़ा एवं भोज अंचल उपाध्यक्ष पद पर रविकांत परवाल की जीत हुई। इन सात पदों के अलावा तीन कार्यसमिति के पदों पर गोविंद बेडिया, गोविंद बियाणी, प्रेम माहेश्वरी की जीत हुई। इस तरह उमा महेश पैनल की एक तरफा 7 पदों पर जीत हुई और कुल 14 पद हासिल किए। इस जीत के पीछे टीम के कप्तान अशोक इनानी की जीत बताई गई। वहीं गत बार के मानद मंत्री अजय झंवर की कार्यशैली को भी मतदाताओं ने पसंद किया और उन्हें भी बड़े अंतर से चुनाव जिताया। रणजीत पैनल की ओर से कई आरोप प्रत्यारोप लगाए गए थे जिन्हें भी 16 जिलों के मतदाताओं ने सिरे से नकारते हुए टीम उमा महेश पैनल को एकतरफा जिताया। सबसे बड़ी जीत अजय झंवर की हुई। जैसे ही परिणाम घोषित हुए वैसे ही ढोल ढमाके बजे, हार फूल से अशोक इनानी और विजेताओं को फूल माला से लाद दिया। आतिशबाजी भी हुई। जीत पर प्रकाश अजमेरा ने जमकर नृत्य किया। जीत पर रविन्द्र राठी, प्रकाश अजमेरा, अजय सारडा, संजय मानधन्या, राम मूंदड़ा, देवेन्द्र इनानी, कैाश जाजू, ओमप्रकाश सोमानी, रजत ड्डा, महेश राठी गुड्डा, मुकेश सारडा, शैेंद्र भैया, सपन माहेश्वरी, अभिषेक बजाज, सुधीर तोषनीवाल, चेतन बियाणी, विकास बांगड़, कमलेश गगरानी, गौरीशंकर लखोटिया, राम सोमानी, रजत लड्ढा, विजय सोमानी सहित अन्य ने बधाइयां दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें