शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

माहेश्वरी समाज चुनाव कल, दोनों पैनल लगा रही है दम

पश्चिमी म.प्र. प्रादेशिक माहेश्वरी सभा की तीन वर्षों के लिए चुनावी प्रक्रिया चल रही है। मतदान कल रविवार 2 अगस्त को आम्बेडकर नगरी महू के माहेश्वरी स्कूल में सुबह 11…

पश्चिमी म.प्र. प्रादेशिक माहेश्वरी सभा की तीन वर्षों के लिए चुनावी प्रक्रिया चल रही है। मतदान कल रविवार 2 अगस्त को आम्बेडकर नगरी महू के माहेश्वरी स्कूल में सुबह 11 बजे से शाम 4.30 बजे तक किया जाएगा। 7 पदों के लिए मतदान किया जाना है और 7 पदों पर टीम उमा महेश के प्रत्याशी निर्विरोध हो चुके हैं। कल जो पदों में चुनाव है उनमें अध्यक्ष, मानद मंत्री, संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष के अलावा अंचल के इंदौर अहिल्या अंचल में उपाध्यक्ष और संयुक्त मंत्री और भोज अंचल में उपाध्यक्ष का चुनाव होना है। अहिल्या अंचल के उपाध्यक्ष पद पर राजेश मूंगड़ के समर्थन में सत्यनारायण मंत्री पप्पू, शैलेन्द्र भैया, ओमप्रकाश सोमानी, डॉ. सीपी हेड़ा, महेश राठी गुड्डा, ब्रजमोहन राठी, युगल राठी, मुकेश सारडा, चेतन बियाणी, श्याम सारडा, विकास बांगड़, सुधीर तोषनीवाल द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं से मत की गुहार की जा रही है। वहीं टीम उमा महेश के उम्मीदवार अजय झंवर, मधुसूदन भलिका, दिलीप लोया, रूपेश भूतड़ा ने भी प्रचार-प्रसार में दम दिखाया। वहीं रणजीत पैनल के श्याम भांगड़िया, राम तोतला, विजय लड्ढा बाजा, पंकज अटल भी प्रचार में जुटे हैं। वहीं इसी पैनल के उपाध्यक्ष पद पर शैलेष मूंदड़ा और संयुक्त सचिव पद पर विजय चांडक प्रचार कर रहे हैं। टीम उमा महेश के संयुक्त सचिव उम्मीदवार सुरेश हेड़ा भी एक बार के संयुक्त सचिव रहने के बाद फिर दूसरी बार जीत की जुगत कर रहे हैं। इधर टीम उमा महेश का प्रकाश अजमेरा ने विजय माला पहनाकर विजय तिलक लगाकर सम्मान किया। आज शाम मतदाताओं के लिए भोज का आयोजन भी स्कीम नं. 71 गार्डन में रखा गया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें