मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

माहेश्वरी महासभा कार्यसमिति में मोदानी निर्विरोध

पश्चिामी म.प्र. प्रादेशिक सभा की ओर से माहेश्वरी महासभा कार्यसमिति की एक मात्र सीट पर तीन दावेदार थे। मिली जानकारी के मुताबिक तीनों एक ही गुट के थे। इस पर…

पश्चिामी म.प्र. प्रादेशिक सभा की ओर से माहेश्वरी महासभा कार्यसमिति की एक मात्र सीट पर तीन दावेदार थे। मिली जानकारी के मुताबिक तीनों एक ही गुट के थे। इस पर गुट सदस्यों ने बैठक कर सम्पत मोदानी ब्यावरा को महासभा में निर्विरोध भेजने का निर्णय किया। संयोगितागंज धर्मशाला कार्यालय में हुई बैठक में अशोक इनानी और पुष्कर बाहेती ने फार्म लेने के साथ फार्म भर भी दिए थे, लेकिन निर्णय के मुताबिक सम्पत मोदानी को निर्विरोध कराने के लिए इनानी और बाहेती ने फार्म दाखिल नहीं किए और आखिरकार सम्पत मोदानी अकेले फार्म भरने वाले उम्मीदवार रहे। वे अब निर्विरोध हो जाएंगे और विधिवत चुनाव अधिकारी महासभा कार्यसमिति के लिए उन्हें निर्विरोध कार्यसमिति सदस्य घोषित करेंगे। सम्पत मोदानी का स्वागत किया गया। इस दौरान अशोक इनानी, महेश मूंगड़, रवीन्द्र राठी काकाजी, ईश्वर बाहेती, प्रकाश अजमेरा, पुष्कर बाहेती, राजेश मूंगड़, मधुसूदन भलिका, मुकेश सारडा, रुपेश भूतडा, सुनील मालू, सत्यनारायण मंत्री पप्पू,चेतन बियाणी, श्याम सारडा, अनिल मंत्री, रजत लड्डा, विकास बांगड सहित अन्य की मौजूदगी में मोदानी का सम्मान किया गया। सहायक चुनाव अधिकारी भी मौजूद रहे जिन्होने मोदानी का फार्म लिया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें