माहेश्वरी महासभा के मुख्य और अंचल के चुनाव 20 सितम्बर को अगले माह होना है और दो टीम आमने-सामने हैं। चुनावी रण में पदाधिकारी देश भर का भ्रमण कर रहे हैं और मतदाताओं से मत की गुहार कर रहे हैं। पश्चिमी म.प्र. के तीन दिवसीय दौरे के लिए यह टीम आज सुबह इंदौर विमानतल पर पहुंची जहां अशोक ईनानी के नेतृत्व में इस टीम का स्वागत किया गया। टीम त्रिभुवन काबरा पैनल के अध्यक्ष के उम्मीदवार त्रिभुवन काबरा, महामंत्री राजकुमार कालिया, संगठन मंत्री बाबूलाल मोहता, कोषाध्यक्ष प्रवीण सोमानी, मध्यांचल उपाध्यक्ष उपसभापति दिनेश राठी, संयुक्त मंत्री मध्यांचल अनिल सोमानी आज सुबह विमानतल पर पहुंचे तो उनका स्वागत किया गया। इंदौर से जुड़े महासभा के पूर्व संगठन मंत्री और युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे दिल्ली से ही इन सभी के साथ आज इंदौर पहुंचे। विमानतल पर स्वागत पुष्प माहेश्वरी, प्रकाश अजमेरा, मधुसूदन भलिका, रूपेश भूतड़ा, गौरीशंकर खोटिया, राकेश खोटिया, चेतन बियानी, विकास बांगड़, बदेव जाजू, अशोक जाजू, जयंत गुप्ता ने किया। आज यह टीम प्रचार के लिए इंदौर से सनावद, खंडवा, कुक्षी के लिए निकली और रात को यह चुनावी टीम के उम्मीदवार उज्जैन पहुंच जाएंगे। कल सुबह उज्जैन में दर्शन कर कल दिन भर इंदौर में प्रचार-प्रसार करेंगे और कल रात 8 बजे माहेश्वरम में आयोजन भी है, जहां सभी महासभा कार्यकारी मंडल के सदस्य और वरिष्ठजन भी मौजूद रहेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




